
👁 36 views Views
लखनऊ मेल की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में एक युवक की रेलवे रोड फाटक के पास लखनऊ मेल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान का प्रयास शुरू किया।
मामला शनिवार का है जब फाटक संख्या- 82 के पास करीब 35 वर्षीय युवक लखनऊ मेल की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























