
शोएब की मौत का मामला: पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी निवासी 28 वर्षीय शोएब की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जामिन हुसैन ने बताया कि उसके भाई 30 वर्षीय शोएब का अपनी पत्नी फराह के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। 12 मई को उनकी पत्नी फराह, साली नसीम बानो और बहनोई साजिद शोएब को गांव से सिंभावली मार्केट लेकर आए थे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई कि शोएब हरोड़ा नहर पर डूब गया है। इसके बाद शोएब का शव बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र स्थित नहर से बरामद हुआ था। मृतक के परिजनों का दावा है कि शव पर सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने पत्नी समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























