
👁 32 views Views
एलपीजी गैस की चपेट में आने से झुलसा कर्मचारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित सालासर फैक्ट्री में शनिवार को एलपीजी गैस की चपेट में आकर एक कर्मचारी झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायल कर्मचारी का उपचार चल रहा है।
गाजियाबाद के आकाश नगर निवासी रविंद्र पाल फैक्ट्री में काम कर रहे थे। वेल्डिंग और कटिंग के दौरान एलपीजी गैस की चपेट में आने से वह झुलस गया। आसपास मौजूद मजदूरों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल का उपचार चल रहा है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926

























