
👁 42 views Views
श्री राम कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिव्या ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में हापुड़ में 17 मई से 23 मई 2026 तक आयोजित श्री राम कथा के आयोजन पर शनिवार को हापुड़ में मंगल गीतों के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर स्थित गोपाल वाटिका में शनिवार की सुबह कलश का पूजन किया गया और फिर महिलाओं ने कलश अपने-अपने सिर पर धारण किए। मंगल गीतों के गायन के साथ कलश यात्रा स्वर्ग आश्रम रोड पर कथा स्थल पर पहुंची जहां महिलाओं ने कलश व्यास गद्दी के समक्ष स्थापित कर दिए। भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती भी कलश यात्रा में शामिल हुए।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225

























