
हापुड़ के बेटे ने चीन में दिखाया दम, जीते गोल्ड मेडल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले संदीप बंसल ने चीन में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए जनपद हापुड़ का नाम पूरे देश नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में रोशन किया है। संदीप ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर संदीप बंसल को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
चीन के हाइनान में हुई 2026 एशियन सब-जूनियर्स, जूनियर्स क्लासिक पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता और यूनिवर्सिटी कप में हापुड़ निवासी संदीप बंसल ने 93 किलो भार वर्ग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बताया जा रहा है कि 13 वर्ष बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने इस पदक हासिल किया है।
संदीप बंसल के कोच धर्मवीर सिंह और दीपक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 मई से 15 मेई तक किया गया जिसमें संदीप बंसल ने भारत की तरफ से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उन्होंने 285 किलोग्राम उठाकर गोल्ड, बेंच प्रेस में 190 किलोग्राम उठाकर गोल्ड डेडलिफ्ट में 260 किलोग्राम वजन उठाया। इस प्रतियोगिता में भी उन्हें गोल्ड मेडल मिला। तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 735 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित शक्ति नगर निवासी संदीप बंसल के पिता जितेंद्र बंसल और भाई कुलदीप बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में जाने से पहले ही संदीप ने कई जगहों पर शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल हासिल किए हैं। 18 मई को वह स्वदेश लौटेंगे और दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























