
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर के पास सूखे नाले में मृत अवस्था में मिले शिवकुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या करना स्पष्ट हुआ है। पुलिस हत्यारे की तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।
आपको बता दे कि मंगलवार को जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव करोजी निवासी 25 वर्षीय शिवकुमार का शव रजापुर के पास सूखे नाले में मिला था। पास ही उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें गला दबाकर हत्या मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























