
👁 19 views Views
नकल करते पकड़ा गया अभ्यर्थी, कॉपी सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में एक अभ्यर्थी नकल करते हुए पकड़ा गया जिसकी कॉपी को सील कर यूनिवर्सिटी को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह की पाली में एनईपी कोर्स की परीक्षा में 26 अभ्यर्थी में 26 उपस्थित रहे। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 373 अभ्यर्थियों में 347 उपस्थित रहे। शाम की पाली में प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 200 अभ्यर्थियों में 186 उपस्थित रहे। 14 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में एक अभ्यर्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया जिसकी कॉपी को सील कर यूनिवर्सिटी को सूचना दे दी गई है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























