
गढ़: तूफान के दौरान गिरा पेड़ व बिजली के खंभे, यातायात ठप, आपूर्ति प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की नक्का कुआं रोड पर आंधी तूफान के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इस दौरान बिजली के तीन खंबे भी पेड़ की चपेट में आ गए जिसके कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई। सूचना पर बिजली विभाग की टीम पहुंची जिसने तारों और खभों की मरम्मत करनी शुरू की।
बुधवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में नक्का कुआं रोड पर आंधी तूफान के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिर गया। ऐसे में बिजली के तीन खंबे भी गिर गए जिसकी वजह से इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह ठप्प हो गई। पहले पेड़ को हटाया गया। उसके बाद खम्भों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























