
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में भाई के साथ जा रही युवती से मंचलों ने छेड़छाड़ की। भाई ने विरोध किया तो पीटा। इसके बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उन्होंने मंचलों की धुनाई कर दी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
शनिवार की शाम हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि भाई के साथ जा रही युवती को मनचलों ने छेड़ा है। युवती के भाई ने विरोध किया तो मंचलों ने उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद स्थानीय लोग एकत्र हो गए और मनचलों को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच की और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























