
स्कॉर्पियो व ई-रिक्शा की भिड़ंत में चालक समेत तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट हाईवे पर रविवार को ई-रिक्शा और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। इस दौरान ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और घायलों का हाल जाना।
ब्रजघाट चेकपोस्ट हाईवे के पास यह हादसा हुआ। बता दें कि ई रिक्शा बृजघाट से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रही थी कि पीछे से आई स्कॉर्पियो गाड़ी और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई जिससे ई-रिक्शा चालक के साथ-साथ राहुल और मुन्ना दोनों यात्री घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























