
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा (रजि.) महासभा का विस्तार हेतु अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए महासभा में कुछ परिवर्तन करते हुए बृजेश तिवारी को वरिष्ठ सचिव एवं वीरेंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बृजेश तिवारी एवं वीरेंद्र तिवारी, मनोज मिश्रा तीनों ने अपने सम्बोधन में बताया कि वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और महासभा के नाम को बुलंदियों तक ले जाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने बृजेश तिवारी एवं वीरेंद्र तिवारी, मनोज मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। तीनों ने महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पंडित संदीप अवस्थी, ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















