
गंगा एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब वाहन भरेंगे फर्राटा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के गांव सलेमपुर में बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास को गति और शक्ति दोनों देगा। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे किसानों की उन्नति, युवाओं के रोजगार, आस्था संस्कृति का एक्सप्रेसवे है।
जनपद हापुड़ के भैना सदरपुर इंटरचेंज पर उद्घाटन का लाइव प्रसारण देखा जहां उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा मेरठ हापुड़ सांसद अरुण गोविल, गढ़ अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, गाजियाबाद धौलाना सांसद अतुल गर्ग और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा कविता माधरे समेत अन्य पदाधिकारी, जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा, एसपी कुंवर ज्ञाननंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
पश्चिम से पूर्वांचल को जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस से मेरठ से प्रयागराज तक कई गांव से गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे जनपद हापुड़ के 29 गांव से गुजर रहा है जिसमें हापुड़ तहसील के साथ और गढ़मुक्तेश्वर के 22 गांव शामिल हैं।
समय की बचत: मेरठ से प्रयागराज की यात्रा में 11-12 घंटे लगते थे। अब गंगा एक्सप्रेसवे से यह यात्रा 6-7 घंटे की रह गई है। फिलहाल यह 6 लेन का है जिसे भविष्य में आठ लेन का करना प्रस्तावित है। इससे पूर्व मंगलवार को हापुड़ की डीएम कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने अन्य प्रशासनिक अफसरों व पुलिस के साथ गांव भैना सदरपुर इंटरचेंज पर आयोजित स्थल पर दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















