
जानिए गंगा एक्सप्रेस-वे की टोल दरें
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन बुधवार आज से फर्राटा भर सकेंगे। मेरठ के बिजौली से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से अब प्रयागराज तक का सफर मात्र 7 घंटे में पूरा होगा। कनेक्टिविटी मजबूत होगी। आई आपको दिखाते हैं गंगा एक्सप्रेसवे का नजारा और बताते हैं कि एक तरफ से वाहनों पर प्रति किलोमीटर की टोल दरें क्या होगी? कार, जीप, वैन या हल्के वाहन के लिए 2.55 रुपए, मिनी बस 4.05 रुपए, बस ट्रक व अन्य भारी वाहन 8.15 रुपए, भारी मशीनरी 12.55 रुपए, 7 एक्सेल वाले भारी वाहन 16.05 रुपए होगा। यह एक्सप्रेसवे कई जनपदों को जोड़ रहा है जो जनपद हापुड़ के 29 गांव से होकर गुजर रहा है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






















