
गढ़: इंटर कॉलेज में अस्थाई रूप से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में स्थित तालीम ओ तरक्की इंटर कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज में अस्थाई रूप से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त कर दी है। प्रबंधन ने ऑपरेटर पर गलत गतिविधियों में लिप्त रहने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का भी आरोप लगाया है। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद मारूफ ने बताया कि कामकाज सुचारु बनाए रखने के लिए प्रबंधन समिति ने सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी युवक को अस्थाई तौर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त किया था लेकिन युवक ने अपने कार्य क्षेत्र से अलग हटकर अन्य दस्तावेजों में भी छेड़छाड़ की। वहीं अपने आप को प्रबंधन समिति में सदस्य बनाने का दबाव भी बनाने लगा। शिक्षकों के साथ अभद्रता करने लगा। बताया जा रहा है कि कई लोगों को फर्जी तरीके से नियुक्ति पत्र भी जारी कर हस्ताक्षर करा दिए। फिलहाल कंप्यूटर ऑपरेटर ने कॉलेज के कर्मियों व अन्य लोगों के साथ अभद्रता की। मोहम्मद मारूफ ने बताया कि प्रबंधन समिति के निर्देश पर कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























