
होमगार्ड लिखित भर्ती परीक्षा: पहले दिन 1,746 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 9 केंद्रों पर शनिवार को होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 8,064 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 1,746 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 6,318 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे। हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा और एसपी हापुड़ ज्ञानंज्य सिंह परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी का सहारा लिया जा रहा है और लगातार अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























