
👁 34 views Views
हाईवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को NHAI ने थमाया नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल क्षेत्र के आसपास हाईवे की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कार्रवाई की है जिसने अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े एकलव्य सिंह सहारा ने चेतावनी दी थी कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया जिसने नोटिस जारी किए हैं और सात दिनों का समय दिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























