
बाइक सवार बुग्गी चोर सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाइक सवार बुग्गी चोरों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बुग्गी के मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला निवासी लक्ष्मी दत्त शर्मा पुत्र बुद्ध प्रकाश शर्मा ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके घर के बाहर गेट पर भैंसा बुग्गी खड़े रहते हैं। वह इस भैंसा बुग्गी का इस्तेमाल पशुओं के चारे के लिए करता है। बीती रात बाइक सवार दो अज्ञात लोग आए जिन्होंने बुग्गी को चोरी कर लिया और फरार हो गए। बाइक सवार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बुग्गी की कीमत करीब ₹20,000 बताई जा रही है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926

























