
👁 50 views Views
गंगा में अठखेलियां करती दिखी डॉल्फिन, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा में डॉल्फिन अठखेलियां करते हुए दिखाई दी जिसकी वीडियो लोगों ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगों को यह नजारा काफी पसंद आ रहा है जो प्रकृति की सुंदरता को दर्शाता है।
शनिवार को जनपद हापुड़ के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। वायरल वीडियो बृजघाट की बताई जा रही है जिसमें गंगा में डॉल्फिन अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रही है। यह सुंदर नजारा ग्रामीणों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























