
देश सेवा के लिए महिलाए आगे आएं:डा स्वाति गर्ग
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): राष्ट्र सेविका समिति का मासिक मिलन न्यू शिवपुरी हापुड मे समिति सदस्या डाo रेखा जैन के आवास पर सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालिसा का पाठ किया तथा 108 बार राम-नाम की माला की।महिलाओ ने देश भक्ति पूर्ण गीत ‘ देश हमें देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखें ‘ गाया। राष्ट्र सेविका समिति हापुड प्रभारी डाo स्वाति गर्ग एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं को जीवन में सादगी अपनानी चाहिए। राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक महिला संगठन है जो महिलाओं के संगठन और उनमे देश भक्ति के भाव का जागरण कर रही है। महिलाओं को समाज व देश सेवा के कार्यो के लिए समय निकालना चाहिए। पूनम गुप्ता, अर्चना कसंल, डॉoरेखा जैन, संगीता जैन, संगीता गुप्ता, नीरू मित्तल, गीता, शिल्पी गर्ग, ममता अग्रवाल, अनीता गुप्ता, मानसी गुप्ता, रश्मि जिन्दल, रचना अग्रवाल, यशु शर्मा एडवोकेट, कल्पना मित्तल आदि उपस्थित थे। डाo रेखा जैन तथा सुरेश चन्द जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846


























