
सीसीएसयू ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक की परीक्षाएं स्थगित की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्रिसमस के बाद शामिल की गई नई छुट्टियों और नव वर्ष को देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया है। इसमें विश्वविद्यालय ने क्रिसमस के दूसरे दिन यानी 26 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक की परीक्षाओं को स्थगित किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परिसर और संबद्ध कालेजों में संचालित स्नातक एनईपी और बीएससी-कृषि की 27 दिसंबर से एक जनवरी तक की परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन किया गया है। वहीं परिसर और संबद्ध कालेजों में संचालित स्नातक आनर्स पाठ्यक्रमों की 26 दिसंबर से एक जनवरी तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि अलग से जारी की जाएगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























