
पिलखुवा: बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बाइक सवार युवक नोएडा से नौकरी कर घर लौट रहा था कि वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय फतेह पुत्र अमन सिंह निवासी गांव परतापुर पिलखवा के रूप में हुई है। फतेह प्रतिदिन की तरह नोएडा में नौकरी कर देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहा था कि बीती रात जैसे ही वह पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचा तो ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012


























