
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ राष्ट्रीय गौ सेवा संघ ने उठाई आवाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई जिन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय को सोपा और कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संगठन के जिलाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि बांग्लादेश में हुई हिंदू युवक की हत्या से पूरे भारत में नाराजगी है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों की वह निंदा करते हैं। ऐसे में संगठन के पदाधिकारी हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज पर एकत्र हुए जहां से उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और नारे भी लगाए और अपने मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय का सौंपा। इस दौरान जिला सचिव आकाश बेनीवाल, अनुज कश्यप, तनुज कश्यप आदि मौजूद रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























