
पशु दौड़ के मामले में गढ़ कोतवाली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने पशु दौड़ के मामले में पहला मुकदमा दर्ज किया है। कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले प्रबंध व सख्ती के बावजूद भी पशुओं की दौड़ की रिहर्सल रुकने का नाम नहीं ले रही। पुलिस ने शुक्रवार की रात कार्रवाई करते हुए मेरठ मार्ग से एक भैंसा-बग्गी को पकड़ा। रिहर्सल करने वाले आरोपी अंकित निवासी किठोर के खिलाफ पशु क्रूरता के आरोप में पहली एफआईआर दर्ज की है। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह का कहना है कि किसी भी कीमत पर पशु दौड़ नहीं होगी। ऐसे में कानून का उल्लंघन, पशुओं के साथ क्रूरता होती है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733































