
हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया दीपावली उत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले के दवा व्यापारियों की प्रमुख संस्था हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) ने रविवार को अपने वार्षिक दीपावली उत्सव एवं आम सभा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ राजमहल बैंकेट हॉल, चैंबर ऑफ कॉमर्स, चंडी रोड, हापुड़ में किया। इस अवसर पर हापुड़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर एवं पिलखुवा से सैकड़ों दवा विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो एसोसिएशन की एकजुटता एवं सामूहिक उत्सव की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त (औषधि), मेरठ मंडल अरविंद कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि औषधि निरीक्षक, हापुड़ हेमेंद्र चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं मुख्य बिंदु
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ, जिसने सभी उपस्थितजनों में उत्साह का संचार कर दिया। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी दवा विक्रेताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए औषधि व्यापार की अनैतिकता पर अंकुश लगाने पर जोर दिया। उन्होंने एंटी-टी.बी. ड्रग्स एवं नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री का सख्त रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। साथ ही, छोटे बच्चों के लिए प्रयुक्त एंटी-कोल्ड एवं कफ सिरप की बिक्री केवल डॉक्टर के पर्चे पर करने एवं सभी औषधियों की खरीद-बिक्री बिल के माध्यम से सुनिश्चित करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में विनीत जिंदल दीपक त्यागी संजय अग्रवाल प्रवीण त्यागी अरुण गोयल संजय त्यागी राजीव डंग गौरव गर्ग अजय सोढ़ा साधु सिंह अनिल अग्रवाल अरुण सचदेवा ललित जिंदल संजय जैन मानव सचदेवा अनिल रुहेला सुशील शर्मा नीरज डाबरा विपिन अग्रवाल अमित शर्मा शुभम सचदेवा लईक अहमद सुरेंद्र सचदेवा पूनम सक्सेना ज्योति सैनी मीनाक्षी सिंह विनीता रानी बबीता सचदेवा बोबिंद्र त्यागी संजीव कुमार दीपेश सिंघल शैलेंद्र अग्रवाल अनिल थापर सुरेंद्र सचदेवा सत्येंद्र कुमार हरिओम चुग हर्षित गर्ग सुरेंद्र मित्तल नवीन टीजैन संजीव साखूजा विकास त्यागी प्रवीन आर्य अश्वनी वर्मा सत्येंद्र त्यागी इकबाल सिंह अमरीश कुमार सोनू बजाज रोहित डंग बृजेश जैन रजत अरोरा अमित गोयल विशाल चुग रामकुमार नरेश कुमार रजत सिंघल नितिन कंसल आदि उपस्थित रहें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























