
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस रोड से गालंद जाने वाले रास्ते पर शनिवार की सुबह आठ बजे मेरठ जनपद के थाना सरधना निवासी नीटू उर्फ पवन की लाश मिली। नीटू कुछ समय से गांव गालंद में रह रहा था। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि प्रथम दृश्यट्या मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।



























