पीएम रिपोर्ट में खुलासा: गोली मारकर की थी युवक की हत्या












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया और फरीदपुर सिंभावली के पास निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास शनिवार की सुबह मिले अधजले शव की पहचान करने का प्रयास अभी भी जारी है। हालांकि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें खुलासा हुआ है कि युवक की मौत सिर में गोली मारकर की गई थी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदपुर सिंभावली के चौकीदार श्री चंद्र द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि शनिवार की सुबह वह गांव से सिखेड़ा की ओर साइकिल से जा रहा था। तभी गांव के पास नए हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के समीप युवक का अधजला शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक को 315 बोर की गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया जिसके बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है। संभावना है कि गोली मारकर शव को यहां लाकर जलाया गया।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!