हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गुरुवार की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई। पूछताछ के दौरान शौच जाने के बहाने वह थाना परिसर में आया और भागने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मी ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और शांतिभंग में कार्रवाई की।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच एक युवक पलवाड़ा रोड पर मिला जिसे संदिग्ध समझ कर पुलिस ने रोक लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। युवक ने शौच जाने का बहाना किया और मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























