पहले कोल्डड्रिंक लेने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के कस्बा बहादुरगढ़ में शुक्रवार की रात दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार का भी इस्तेमाल हुआ जिससे तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों को संभाला। साथ ही उचित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर स्थिति सामान्य है। पुलिस ने अपील की है कि कोई भी अफवाह पर ध्यान ना दे।
दरअसल मामले की शुरुआत गुरुवार को हुई जब समीर और मल्ले व लक्ष्मण एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पीने के लिए गए हुए थे जहां पहले कोल्ड ड्रिंक लेने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने सभी को शांत कराया और वापस घर भेज दिया लेकिन शुक्रवार को यह चिंगारी फिर से पनप उठी और दोनों ही समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ। इस दौरान समीर की कलाई कट गई जबकि मारपीट के दौरान मल्ले और लक्ष्मण भी घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जिम्मेदार लोगों की मदद से हालातों को काबू में किया। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

























