👁 0 views Views
पत्रावली गुम होने के मामले में डीएम ने एडीएम को दिए जांच के निर्देश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील से पिछले दिनों धारा 67 के तहत लंबित वादों की फाइल गुम हो गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता अधिवक्ता आदित्य कुमार ने फाइल गुम हो जाने के संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत की थी। इसके पश्चात डीएम ने संज्ञान लेकर एडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता अधिवक्ता आदित्य कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव नारायणपुर के पट्टो के आवंटन पत्रावली और तहसील धौलाना में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत लंबित वादों की फाइल गुम हो जाने के संबंध में शिकायत की थी। शिकायत के पश्चात एडीएम को जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867

























