हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के पास मध्य गंग नहर की पटरी पर लगभग आठ दिन पहले एक महिला का शव मिला था जिसकी शिनाख्त गाजियाबाद के थाना बापूधाम की रहने वाली गीता देवी के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था जिसमें खुलासा हुआ था कि महिला को गोली मारी गई है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
25 दिसम्बर को सिंभावली के गांव खुड़लिया में एक महिला का शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका की शिनाख्त करने में पुलिस को तीन दिन लग गए थे। गीता की मौत कैसे हुई इसके लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तो आ गई लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की तरफ से फरार है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811

























