रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भजन,संकीर्तन हेतु अक्षत वितरित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा पर घर-घर पूजन,संकीर्तन भजन व हनुमान चालीसा पाठ आदि करने के लिए बुधवार को हापुड में स्वयंसेवकों ने अक्षत(पीले चावल) का वितरण किया।
जनपद हापुड़ की गांधीगंज कालोनी में संघ के स्वयंसेवक द्वारा अक्षत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।हापुड के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना करके बस्ती के सभी स्वयंसेवक एकत्रित होकर घर धर अक्षत वितरण करने के लिए निकले। विश्व हिंदू परिषद से रविन्द्र गुप्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संपर्क प्रमुख नितिन आजाद, बस्ती प्रमुख विकास,नगर गौ सेवा प्रमुख राकेश ,नवीन ,दीपक, चुन्ना और विशाल आदि कार्यकर्ताओं ने मिलकर अक्षत वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की और 22जनवरी को भजन,पूजन करने तथा शाम को घर के बाहर दीपक जलाकर दिवाली मनाने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483

























