फैक्ट्रियों की बिजली आपूर्ति फीडर बदलने से उत्पादन ठप्प
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड की गढ रोद पर स्थित 20 फैक्ट्रियों की लाइट बाबूगढ़ इंडस्ट्रीज फिडर से थी जिस वजह से फैक्टरियों को 24 घंटे लाइट मिलती थी और फैक्ट्री संचालक बड़े ही खुश थे।उद्यमी संजय गर्ग ने बताया कि 21 अप्रैल 2023, को बिना बताए पटना टाउन बिजली घर से लाइन जोड़ दी और कल से ही सारी फैक्ट्रियां बंद है क्योंकि इस लाइन पर बार-बार कट लग रहा है। बार-बार शटडाउन लिया जा रहा है, जिस कारण से सारा कच्चा माल खराब हो रहा है

जिसकी वजह से सभी फैक्ट्री वाले मानसिक व आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान है क्योंकि फैक्ट्री बंद होने से सारा कच्चा माल खराब हो रहा है तथा मजदूर भी बेरोजगार हो रहे हैं तथा राजस्व की भी हानि हो रही है। कोई भी अधिकारी फोन उठाने के लिए बात करने के लिए कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है उद्यमी की मांग है कि सभी फैक्ट्रियों को बाबूगढ़ इंडस्ट्रीज फीडर से जोडने की मांग की है।पत्र की प्रति शासन को भेजी गई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























