👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के निर्भय चौधरी ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए हरियाणा में आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है जिसके बाद निर्भय चौधरी को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
रविवार को हरियाणा में पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर कैटेगरी में निर्भय चौधरी ने हिस्सा लिया। इस दौरान अंडर 70 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्भय ने तीसरा स्थान हासिल किया जिन्हें एक ट्रॉफी, एक पदक, एक प्रमाण पत्र व 2100 नकद पुरस्कार के रूप में दिया गया।





















