
👁 20 views Views
बृजघाट पर भाजपाइयों ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):सावन के दूसरे सोमवार को भाजपाइयों ने बृजघाट पहुंच कर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह वर्धन किया।
पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के पवित्र स्थल बृजघाट व प्रमुख शिव मंदिरों पर पहुंच कर शिव भक्तों के सम्मान एवं स्वागत हेतु नगर पंचायत बाबूगढ़ चैयरमैन व सभासदों ने पुष्प वर्षा की।
यह आयोजन श्रद्धालुओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के उद्देश्य से किया गया जिससे कांवड़ यात्रियों एवं अन्य भक्तों में विशेष उत्साह एवं आस्था का संचार हुआ।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























