
हापुड़: मकान का लेंटर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ नगर क्षेत्र के शंभूपुरा में जर्जर मकान का लेंटटर भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार की सुबह का है जब शंभूपुरा स्थित एक मकान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जर्जर मकान का लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। इस दौरान हड़कंप मच गया। मलबे में एक युवक दब गया जिसे आसपास मौजूद लोगों ने निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई है जिसके पैर में फ्रैक्चर आया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















