
स्वाति मित्तल तीज क्वीन चुनी गई
हापुड सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में हापुड में भारतीय संस्कृति का प्रतीक तीज महोत्सव धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में नृत्य, सावन गीत, विभिन्न मनोरंजक खेलों तथा ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तीज क्वीन का खिताब मिला स्वाति मित्तल को जबकि तीज क्वीन का द्वितीय खिताब राजकुमारी मित्तल को मिला।
अध्यक्ष डॉ. आराधना बाजपेई ने कहा—
“तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय नारी के प्रेम, सौंदर्य, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। सावन की हरियाली हमें जीवन में नई ऊर्जा और उमंग का संदेश देती है। ऐसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।”
सचिव नीरू मित्तल ने कहा—
“तीज का पर्व रिश्तों में मिठास, मन में उल्लास और जीवन में नई उमंग भरने वाला पर्व है। सावन के गीतों और लोक परंपराओं में हमारी संस्कृति की आत्मा बसती है। हमारा प्रयास है कि आधुनिकता के साथ कदम मिलाते हुए हम अपनी गौरवशाली परंपराओं और संस्कारों को भी अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं।”
कोषाध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि तीज महोत्सव महिलाओं के लिए केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने का सुंदर माध्यम है। जब महिलाएं मिलकर गीत गाती हैं, नृत्य करती हैं और खेलों में भाग लेती हैं, तो वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और अपनत्व का भाव पैदा होता है। यही हमारे आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।”
कार्यक्रम संयोजक डॉ. आराधना बाजपेई एवं किरण गोस्वामी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता ही किसी भी आयोजन को यादगार बनाती है।
इस अवसर पर डॉ. आराधना बाजपेई, नीरू मित्तल, अर्चना कंसल, रजनी बंसल, एडवोकेट ज्योति, संतोष सिंघल, सुषमा खन्ना, सिमरन गोयल, आशा भटनागर, गीता गर्ग, किरण गोस्वामी, कुसुम गोयल, पूनम शर्मा, रेखा सिंह, संतोष शर्मा, शालिनी चौधरी, स्वाति मित्तल, उर्मिला शर्मा, बीना जिंदल, चंचल गर्ग, उषा अग्रवाल, संध्या सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















