
चचेरी बहन के साथ युवक ने किया प्रेम विवाह, गांव में नहीं मिला प्रवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अपंजीकृत चिकित्सक ने अपनी चचेरी बहन से प्रेम विवाह रचा लिया। जब दोनों पति-पत्नी बनकर गांव पहुंचे तो बिरादरी ने उन्हें प्रवेश ही नहीं दिया। पंचायत और बिरादरी के विरोध के बाद दंपति ने कहीं ओर शरण ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे रिश्ते सामाजिक मर्यादा, बच्चों के संस्कारों पर असर डाल सकते हैं। इसलिए दोनों को किसी भी हाल में गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि युवक का अपनी चचेरी बहन से पिछले दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विरोध और दबाव के चलते युवती ने पहले नशीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। उसके बाद उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों अपने फैसले से पीछे नहीं हटे। दोनों के मकान भी बराबर-बराबर हैं। 5 अगस्त को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद पति-पत्नी बनकर गांव पहुंचे तो बिरादरी ने उनका विरोध किया और गांव में प्रवेश नहीं दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















