
कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर में पुलिस हुई और चौकन्ना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):कांवड़ यात्रा के अंतिम दौर में जनपद हापुड की पुलिस और चौकन्ना हो गई है।पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है,साथ ही बृजघाट की ओर हल्के व भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल संपन्न कराए जाने एवं श्रावण मास द्वितीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस बल के साथ रविवार की देर रात बृजघाट गःगातट व मार्गो का भ्रमण कर रूट-डायवर्जन, पार्किग स्थल, बैरिकैटिंग, स्नान घाट व सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कांवडियों की सुरक्षा में कोताही न बरती जाए।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979






















