
ब्रजघाट में शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब, रात में रोशनी से जगमग हुआ घाट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट में शिवरात्रि के मद्देनजर बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने पहुंचे। दिनभर के बाद रात में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाट पर दिखाई दी। बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों से ब्रजघाट का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
रात के समय ब्रजघाट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। घाटों पर रोशनी और श्रद्धालुओं की भीड़ ने यहां का नजारा बेहद आकर्षक बना दिया। दूर-दूर से पहुंचे कांवड़िए और शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते नजर आए। इस अवसर पर बोल बम के उद्घोष से इलाका गूंज उठा ।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















