👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के व्यापारियों ने जीएसटी में पंजीकरण कराया है। इस बार 1859 व्यापारियों ने जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराया है। यदि टैक्स की बात करें तो विभाग ने अभी तक पिछले वर्ष के मुकाबले 42 फ़ीसदी अधिक कर वसूला है और सरकारी खजाने में 174.76 करोड़ रुपए जमा कराए हैं।
राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग द्वारा समय-समय पर व्यापारियों और उद्यमियों के साथ हुई गोष्ठी का असर अब दिख रहा है। व्यापारी जागरूक हो रहे हैं और उन्होंने अपना पंजीकरण कराना भी शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसंबर के महीने तक 1859 व्यापारियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

























