Photo: Library
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-बुलंदशहर मार्ग को अब चार लेन का करने की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग एक साल के अंदर 8.3 किलोमीटर लम्बी सड़क बनाएगा। इसके लिए शासन से 47.84 करोड रुपए का बजट स्वीकृत हो गया है। पहली किश्त के रूप में 16.74 करोड़ रुपए मिल गए हैं।
आपको बता दें कि मेरठ बुलंदशहर मार्ग से सैकडों की संख्या में लोगों का गुजरना रहता है। ऐसे में लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। मेरठ से बुलंदशहर तक नया बाईपास बनने के बाद पुराने हाईवे पर वाहनों की संख्या घटी है लेकिन सिंगल रोड करीब 7 मीटर चौड़ी होने के कारण हादसे का खतरा मंडराता रहता है। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295

























