
👁 63 views Views
गंगा स्नान के दौरान 10 साल का बालक गंगा में डूबा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आया 10 साल का बालक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया जिसके बाद नाविक, गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश शुरू कर दी। पुरोहितों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब गंगा स्नान के दौरान 10 साल का बालक अचानक गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गोताखोरों, नविकों को अवगत कराया जिन्हें तुरंत गंगा में डुबकी लगाई और बालक की खोज शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















