
👁 68 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर एक गाड़ी नीलगाय से टकराकर खेतों में पलट गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया और गाड़ी को कब्जे में लिया।
मामला गुरुवार का है जब एक गाड़ी जैसे ही बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची तो सामने से आई नीलगाय से टकरा गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























