
पिलखुवा में कृषि विभाग की छापेमारी, बीज और खाद के लिए नमूने
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश के नेतृत्व में पिलखुवा स्थित नरेश खाद भंडार से बीज और खाद के नमूने लिए गए।
कार्रवाई के दौरान जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश और वरिष्ठ सहायक प्रवीण भारद्वाज मौजूद रहे। विभागीय टीम ने प्रतिष्ठान पर उपलब्ध कृषि सामग्री के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की।
कृषि विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बीज और खाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा किसानों को मानकों के अनुरूप कृषि सामग्री उपलब्ध कराना है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























