
घर के बाहर बैठे युवक पर जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला रमपुरा में घर के बाहर बैठे युवक पर चार लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ गाली गलौज करने के बाद लोहे के सरिए और धारदार हथियार से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर ने उसे जमीन पर गिरवा कर गला दबाने का प्रयास भी किया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है। मोहल्ला रमपुरा निवासी प्रिंस के अनुसार 18 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपने मकान के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान चार लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते-देखते मामला हिंसक हो गया और हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























