
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार्य अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी में सवार करीब छह लोग इस दौरान घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गई जिसे पुलिस ने हाईवे से हटाया।
मामला गुरुवार का है जब एक सफेद रंग की गाड़ी जैसे ही सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। गाड़ी में करीब छह लोग सवार थे जो इस दौरान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























