गढ़ में कालाबाजारी पकड़ी गई
गढ़मुक्तेश्वर: सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर में किराना स्टोरों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान टीम ने मैसर्स माधोराम शिवकुमार मैन बड़ा बाजार, मैसर्स गोयल किराना मैन बड़ा बाजार तथा नासिर ट्रेडर्स निकट मेरठ बस अड्डा गढ़मुक्तेश्वर के विरुद्ध सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने एवं निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद्य सामग्री विक्रय करने तथा प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री करने आदि सरकारी आदेशों की अवहेलना पर उपरोक्त तीनों प्रतिष्ठानों पर आपदा काल में आईपीसी की धारा 188 के तहत थाना गढ़मुक्तेश्वर में एफ आई आर दर्ज कराई। निरीक्षण के दौरान पवन कुमार अभिहित अधिकारी, सतीश कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सौरभ सौनी एवं शिवदास सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी जिला अभिहित अधिकारी हापुड़ ने दी।

























