
एचपीडीए की सांठगांठ से निर्माणाधीन चार मंजिले अस्पताल के विरुद्ध प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित आवासीय पाश कॉलोनी अमरदीप में निर्माणाधीन एक बहुमंजिलें अस्पताल व संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध कॉलोनी के नागरिकों व महिलाओं का गुस्सा सोमवार की सुबह फूट पड़ा और उन्होंने घरों से निकलकर धरना प्रदर्शन किया और साथ ही चेतावनी दी कि वह आवासीय कॉलोनी में व्यवसायिक मेडिकल गतिविधियां संचालित नहीं होने देंगे। आवासीय कॉलोनी में व्यवसायिक मेडिकल गतिविधियों के पीछे हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की सांठगांठ उजागर हुई है।
सोमवार की सुबह अमरदीप कॉलोनी की महिलाएं व पुरुष सांकेतिक धरने के बैनर तले निर्माणाधीन अस्पताल के निकट एकत्र हुए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि डायग्नोस्टिक सेंटर से निकलने वाला रेडियेशन हर घर में बेडरूम तक पहुंच चुका है और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। प्राधिकरण की सांठगांठ से कॉलोनी में चार मंजिला अस्पताल का निर्माण हो रहा है जिससे मेडिकल गतिविधियां बढ़ेगी और वाहनों व एंबुलेंस के आवागमन से लोगों का जीना हराम हो जाएगा। आवासीय कॉलोनी में मेडिकल गतिविधियां बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। प्रदर्शनकारी नागरिकों की मांग है कि आवासीय कॉलोनी में डायग्नोस्टिक सेंटर को बंद किया जाए और बहुमंजिलें अस्पताल को रोका जाए।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























