
रालोद की मजबूती के लिए सभा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के हरोड़ा मोड़, सिंभावली स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की सभा रविवार को आयोजित की गई। सभा का मंच संचालन जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी ने किया तथा अध्यक्षता प्रोफेसर अब्बास अली ने की।
सभा में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संकल्प लिया गया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को हर घर और हर गांव तक पहुंचाया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हापुड़ जिले में राष्ट्रीय लोकदल को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। व नवनियुक्त युवा रालोद जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुजम्मिल का स्वागत किया ।
शिवकुमार त्यागी, आनन्द कुमार तेवतिया,रामानन्द सिंह चौहान, रनवीर सिंह, सुरेन्द्र कुमार सांगवान – करना, खालिद जीलानी अनुभव नरवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























