
👁 13 views Views
धौलाना थाने में तैनात दरोगा पर बंदरों का हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को बंदरों ने थाना धौलाना में तैनात दरोगा चमन सिंह पर हमला कर दिया। बंदरों के झुंड के हमले में घायल हुए दरोगा को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। क्षेत्र वासियों ने बताया कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं जिसकी वजह से लोगों को बेहद परेशानी होती है। उनकी समस्या का समाधान किया जाए। क्षेत्रवासी राहुल, सलमान, जमाल, नदीम आदि ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















